Cancelled Cheque क्या है? Cancelled Cheque कैसे भरें?

कैंसिल चेक: अगर आपके पास बैंक अकाउंट हैं तो आप चेक के बारे में जरूर जानते होंगे। कभी-कभी जरूरत पड़ने पर आपने चेक का इस्तेमाल भी किया होगा। चेक कई प्रकार के होते हैं जैसे: Bearer Cheque, Order cheque, Open cheque, Self cheque, Blank cheque और इसी में से एक है Cancelled Cheque. कई बार कैंसिल चेक का नाम सुनकर हम समझ नहीं पाते हैं कि Cancelled Cheque किसे कहते हैं। आज के इस पोस्ट में हम Cancelled Cheque से जुड़ी हर एक जानकारी देंगे जैसे: Cancelled Cheque क्या है?, Cancelled Cheque कैसे भरें?, Cancelled Cheque कि जरूरत कहाँ पड़ती है? डीटेल में जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।

Cheque क्या है?

जब भी आप बैंक अकाउंट खुलवाते हैं तो बैंक के तरफ से आपको ATM, और पासबुक के साथ चेक बुक भी मिलता है। चेक बुक में आपके बैंक अकाउंट कि जानकारी होती है जिसका यूज आप किसी दूसरे व्यक्ति को कैश न देकर डायरेक्ट चेक से पेमेंट कर सकते हैं।

Cancelled Cheque क्या है?

कैंसिल चेक एक साधारण चेक होता है। जब दो लाइनें इसके ऊपर खींची जाती हैं और दो लाइनों के बीच “cancelled’ लिखा जाता है, तो यह चेक कैंसिल हो जाता है। कैंसिल चेक से कोई भी बस आपके बैंक अकाउंट की जानकारी लें सकता है। इस चेक का यूज आप पैसे निकालने के लिए नहीं कर सकते क्योंकि कैंसिल से ही पता चल रहा है कि यह चेक कैंसिल कर दिया गया है।

कैंसिल चेक का यूज क्या है?

अब आप भी सोच रहें होंगे कि जब हम चेक को कैंसिल कर देते हैं तो इसका यूज क्या रह जाता है। चेक को कैंसल इसीलिए किया जाता है, ताकि कोई उसका गलत यूज ना कर सके, लेकिन चेक कैंसिल करने के बाद भी चेक नंबर, अकाउंट नंबर, और आपके बैंक से जुड़ी बाकी डीटेल का यूज किया जा सकता है, Cancelled Cheque एक प्रूफ के रूप में काम करता है। लेकिन कैंसिल चेक का यूज कर के आपके बैंक अकाउंट से कोई पैसे नहीं निकाल सकता है।

जैसा कि ऊपर बताया गया है, कैंसिल चेक एक प्रूफ के रूप में काम करता है और चेक कैंसिल करने के बाद भी चेक नंबर, अकाउंट नंबर, और आपके बैंक से जुड़ी बाकी डीटेल का यूज किया जा सकता है। नीचे दिए गए जगहों पर आपको कैंसिल चेक जमा करने की जरूरत पड़ सकती है।

  • जब आप EMI पर कोई सामान खरीदते हैं तो आप जिस बैंक EMI कटवाने का ऑप्शन चुनते हैं उस बैंक का कैंसिल चेक देना पड़ता है।
  • अगर आप लोन लेते हैं जैसे: पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन तो बैंक आपसे कैंसिल चेक जमा करने के लिए कहता है।
  • अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो KYC के समय कैंसिल चेक जमा करना होगा।
  • जब आप अपने PF अकाउंट से ऑनलाइन पैसे निकलते हैं तो आपको कैंसिल चेक को स्कैन कर के जमा पार्न पड़ता है।
  • बीमा पॉलिसी खरीदते समय कैंसिल चेक जमा करने के लिए कहा जाता है।
  • जब आप नई नौकरी जॉइन करते हैं तो सैलरी के लिए कैंसिल चेक जमा करना पड़ता है।

Cancelled Cheque कैसे भरें?

कैंसिल चेक भरना बहुत आसान है। चेक को कैंसिल करने के लिए चेक के ऊपर दो 2 तिरछी लाइनें खींचनी होगी और दोनों लाइनों के बीच में “Cancelled” लिखना होगा। ध्यान दें कि आपको कैंसिल किए गए चेक पर हस्ताक्षर करने की जरूरत नहीं है। यह बस एक प्रूफ के रूप में काम करता है कि आपका बैंक में अकाउंट है।

नोट: चेक पर कुछ भी लिखने या कैंसिल करने के लिए हमेशा नीली या काली इंक वाले पेन का यूज करना चाहिए। किसी दूसरे रंग के पेन का यूज ना करें।

उम्मीद करता हूँ कि अब आप समझ गए होंगे कि Cancelled Cheque क्या है? Cancel Cheque की क्यों जरूरत पड़ती है? Cancelled Cheque कैसे भरें? Cheque Cancelled कैसे करें? साथ ही उम्मीद करता हूँ कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे। अगर Cancelled Cheque से संबंधित कोई सवाल हो तो कमेन्ट कर के पूछ सकते हैं। अपना कीमती समय देकर इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Cancelled Cheque FAQ

क्या चेक को कैंसिल करने के लिए लाल पेन का यूज कर सकते हैं?

नहीं, चेक पर कुछ भी लिखने या कैंसिल करने के लिए हमेशा नीली या काली इंक वाले पेन का यूज करना चाहिए। किसी दूसरे रंग के पेन का यूज ना करें।

क्या कैंसिल चेक से कोई पैसे निकाल सकता है?

नहीं, कैंसिल चेक का यूज आपके अकाउंट से पैसे निकालने के लिए नहीं किया जा सकता है। यह बस एक प्रूफ के रूप में काम करता है कि आपका बैंक में अकाउंट है।

क्या चेक के ऊपर दो लाइन खिचने के बाद इसे कैंसिल मान लिया जाता है?

नहीं, आपको दो लाइनों के बीच “Cancelled” लिखना होगा, तभी कैंसिल चेक मान्य होता है। अगर आप दो लाइनों के बीच “Cancelled” नहीं लिखते हैं तो कोई भी इसका दुरुपयोग कर सकता है।

क्या Cancelled Cheque चेक पर हस्ताक्षर किए जाने चाहिए?

नहीं, Cancelled Cheque चेक पर हस्ताक्षर करने की कोई जरूरत नहीं है।

Other Trending Post:

Spread the love