SWIFT Code क्या है और क्यों जरूरी है?

SWIFT Cod जो आपको इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन्स में काफी काम आता है। आपने ये नाम तो जरूर सुना होगा, पर इसका काम क्या है, क्यों जरूरी है, और कैसे काम करता है, ये बातें आज हम डीटेल में जानेंगे..

SWIFT Code क्या है?

सबसे पहले बात करते हैं SWIFT Code होता क्या है? SWIFT का फुल फॉर्म है ‘Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunication’. ये एक यूनिक कोड होता है जो इंटरनेशनल लेवल पर मनी ट्रांसफर करने के लिए यूज़ होता है। जब आप किसी विदेशी देश में पैसे भेजते हैं या वहाँ से पैसे प्राप्त करते हैं, तो आपके बैंक को पहचानने के लिए ये कोड काम आता है।

SWIFT Code Structure

अब आगे जानते हैं कि इस SWIFT Code का स्ट्रक्चर कैसा होता है? ये कोड सामान्यतः 8 या 11 कैरेक्टर्स का होता है और ये 4 हिस्सों में डिवाइड होता है।

  • पहले 4 अक्षर: बैंक का नाम (ये बैंक को पहचानता है)
  • अगले 2 अक्षर: देश का कोड (इससे देश का पता चलता है, जैसे IN for India)
  • अगले 2 अक्षर: लोकेशन कोड (ये बैंक की सिटी या ब्रांच का लोकेशन शो करता है)
  • आखिरी 3 अक्षर (ऑप्शनल): स्पेसिफिक ब्रांच का कोड, अगर उपलब्ध हो.”

Importance of SWIFT Code

SWIFT Code इसलिए जरूरी है क्योंकि इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन्स को सुरक्षित और सटीक बनाने के लिए ये सिस्टम काम करता है। इसके बिना विदेशों में पैसे भेजना या वहाँ से प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है। SWIFT Code ये सुनिश्चित करता है कि पैसा सही बैंक और सही ब्रांच में पहुंचे।

Example of SWIFT Code

अगर आप HDFC Bank का SWIFT Code देखें तो ये कुछ इस तरह का होगा: HDFCINBBXXX. यहाँ ‘HDFC’ बैंक का नाम है, ‘IN’ इंडिया का कोड, ‘BB’ लोकेशन का कोड, और आखिरी का ‘XXX’ ब्रांच को रिप्रेजेंट करता है।

Where to Find SWIFT Code?

अब जानते हैं कि आप अपने बैंक का SWIFT Code कहाँ से ढूंढ सकते हैं? आप अपने बैंक की वेबसाइट पर जाकर आसानी से SWIFT Code चेक कर सकते हैं, या फिर आपके बैंक स्टेटमेंट पर भी ये लिखा होता है।

जैसे:- अगर आपको SBI का SWIFT Code चाहिए, तो इसके लिए आप गूगल पर जाएंगे और लिखेंगे ‘SBI SWIFT Code’. सबसे पहले वाले लिंक पर क्लिक करेंगे, तो आपको सभी ब्रांच के SWIFT Codes दिख जाएंगे। यहाँ से आप अपनी सिटी का SWIFT Code बड़ी आसानी से सर्च कर सकते हैं।

Related Topics:

Leave a Comment